वाराणसी। डीएवी इंटर कॉलेज औसानगंज के प्रवक्ता, साहित्यकार, लेखक और चिंतक पद्मश्री स्व. हनुमान प्रसाद शर्मा मनु शर्मा की 99वीं जयंती बुधवार को मनाई गई। सभा में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान हर साल तीन मेधावियों को मनु शर्मा की स्मृति में छात्रवृत्ति देने की घोषणा उनकी पौत्री ईशानी शर्मा और पौत्र पार्थ शर्मा ने किया।
डीएवी कॉलेज में आयोजित सभा एवं छात्रवृत्ति सम्मान कार्यक्रम में इस साल की छात्रवृत्ति कक्षा 11 के छात्र गौरव मौर्य, कक्षा दस के छात्र आदर्श यादव और कक्षा नाै के छात्र आयुष गुप्ता को दी गई। मुख्य अतिथि प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि कोषाध्यक्ष हरिवंश सिंह और प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह ने पं मनु शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में शिक्षक डॉ. विवेक कुमार सिंह, परीक्षित सिंह, डॉ. शिवकुमार, शिव प्रकाश वर्मा, प्रदीप गुप्ता, राहुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। ब्यूरो