फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौलीः आठ साल के बच्चे का अपहरण कर आठ लाख रुपये की फिरौती मागने वाले तीन लोग गिरफ्तार

Fri, 05 Jun 2020 04:11 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
चंदौली के सैयदराजा ना क्षेत्र के छतरपुरा में बच्चों संग घर के बाहर खेल रहे सक्षम उर्फ छोटू का बृहस्पतिवार की दोपहर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया। तीनों परिवार वालों से आठ लाख रुपये फिरौती की मांग कर रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस में खलबली मच गई।
विज्ञापन


आनन-फानन में पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने पुलिस टीम गठित कर शुक्रवार की भोर में पौने पांच बजे बच्चे को फेसुड़ा गांव से सकुशल बरामद कर लिया। एसपी ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि सक्षम को सकुशल बरामद कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उनके पास से घटना में चोरी की मोबाइल और एक कीपैड बरामद किया है।

सैयदराजा थाना क्षेत्र के छतरपुरा गांव निवासी संतोष तिवारी छोटे किसान है। उनके तीन बेटे-बेटियां हैं। बड़ा बेटा कुनाल, सक्षम और बेटी मुस्कान है। आठ साल का सक्षम उर्फ छोटू सैयदराजा नगर में ही वार्ड नंबर 12 लोहिया नगर में प्राथमिक स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता है। सक्षम बृहस्पतिवार को घर के बाहर खेल रहा था।
विज्ञापन


काफी देर बार घर नहीं लौटा तो पिता संतोष तिवारी और मां कंचन तिवारी ढूंढने लगी। रिश्तेदारों और पास पड़ोस में पता किया लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। इस बीच आरोपियों ने पिता संतोष को फोन कर आठ लाख रुपये की फिरौती मांगी। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। इसके बाद परिवार के लोग सैयदराजा थाने में सूचना दी।

अधीनस्थों ने इसकी सूचना तत्काल एसपी हेमंत कुटियाल को दी। इस पर उन्होंने सैयदराजा, अलीनगर, मुगलसराय कोतवाली के अलावा स्वाट टीम को लगाया। पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने बताया कि परिवार वालों की सूचना पर पुलिस टीम ने सैयदराजा थाना क्षेत्र के फेसुड़ा गांव और दुधारी गांव निवासी गुलजार के यहां छापेमारी की।

इस दौरान बालक रोशन अली और सत्येंद्र के कब्जे में घर पर मिला। जबकि गुलजार परिवार वालों से आठ लाख रुपये की फिरौती की मांग करने के साथ ही गांव के बाहर निगरानी में लगा हुआ था। बालक सक्षम को सकुशल बरामद कर घर वालों को सौंप दिया गया। वहीं तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने पुलिस टीम को 50 हजार रुपये की इनाम की घोषणा की। पुलिस टीम में सीओ केपी सिंह, संतोष कुमार राय, शिवानंद मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें