फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में मिला दवा कारोबारी के पुत्र का शव, कॉल डिटेल और मोबाइल से खुलेगा मौत का राज

Fri, 05 Jun 2020 03:29 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के आदमपुर थाना अंतर्गत गायघाट के बगल में स्थित शीतला घाट पर शुक्रवार की सुबह मच्छोदरी निवासी दवा कारोबारी सुनील गुप्ता के पुत्र ऋषभ गुप्ता (22) की लाश पाई गई। घटना की सूचना पाकर सीओ कोतवाली प्रदीप सिंह चंदेल आदमपुर और कोतवाली पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से ऋषभ के शव को पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन


घटनास्थल आदमपुर थाना क्षेत्र में होने के कारण आदमपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया। मच्छोदरी, बिड़ला अस्पताल के सामने गली में रहने वाले सुनील गुप्ता की मकान के नीचे दवे की दुकान है। दो बेटों में छोटा ऋषभ पढ़ाई करने के साथ पिता के साथ दुकान पर बैठता था।

परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात खाना खाने के बाद ऋषभ मुकिमगंज स्थित दूसरे मकान पर सोने की बात का कर स्कूटी लेकर चला गया था। रात में जब ऋषभ मकान पर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। सुबह सुनील गुप्ता अपने लड़के की गुमशुदगी दर्ज कराने आदमपुर थाने पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान पता चला कि गायघाट के बगल में स्थित शीतला घाट पर एक युवक की लाश मिली है। जिस पर परिजनों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त ऋषभ के रूप में हुई। घटना को लेकर चर्चा है कि ऋषभ ने प्रेम प्रपंच के चक्कर में आत्महत्या किया है।

सीओ कोतवाली प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि गायघाट शीतला घाट की ओर जाने वाली गली में स्कूटी मिली है। वहीं ऋषभ के पास से मिला उसका मोबाइल फोन पानी में भीग जाने के कारण बंद हो गया है। पुलिस ऋषभ के फोन का कॉल डिटेल खंगालने के साथ ही मोबाइल को ठीक कर उसका डाटा रिकवर करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें