फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: सर्पदंश से दादी-पोते सहित तीन की मौत, जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई घटना

Fri, 16 Aug 2024 09:54 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर

सार

रात में दादी-पोते को सर्प ने डंस लिया, लेकिन उन्हें जानकारी नहीं हुई। सुबह जब दोनों की तबीयत बिगड़ी और घर में सांप दिखाई दिया, तब परिजन उपचार कराने के बजाए दोनों को झाड़-फूंक के लिए ले जाने लगे। रास्ते में दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार की रात सर्पदंश से दादी-पोते सहित तीन की मौत हो गई। अनौनी गांव में हुई घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को नहीं दी। वहीं जफरपुर गांव में सर्पदंश से बालिका की मौत हो गई थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


खानपुर अनौनी गांव निवासी दादी कलावती बासफोर (58) पोते चंदन बासफोर (7) के साथ घर में सोई थी। रात में सर्प ने दोनों डंस लिया, लेकिन उन्हें जानकारी नहीं हुई। सुबह जब दोनों की तबीयत बिगड़ी और घर में सांप दिखाई दिया, तब परिजन उपचार कराने के बजाए दोनों को झाड़-फूंक के लिए अमवा की सत्ती धाम लेकर जाने लगे। रास्ते में दादी और पोते की मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।

उधर, दुल्लहपुर के जफरपुर गांव निवासी खुशबू (11) झोपड़ी में सो रही थी। बुधवार की रात करीब एक बजे सर्प ने खुशबू को डंस लिया। बालिका ने घटना की जानकारी पिता को दी। इधर परिजन चिकित्सक के पास ले जाने के बजाए उसे नीम का पत्ता खिलाएं तो बालिका को तीखा लगा। इसके बाद उन्होंने सोचा कि सर्प नहीं डंसा है। करीब दो घंटे बाद बालिका की स्थिति बिगड़ जाने पर उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें