फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः बोलेरो की चपेट में आया ऑटो रिक्शा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Fri, 11 May 2018 09:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के जौनपुर में गुरुवार की रात बोलेरो की चपेट में आने से ऑटो रिक्शा सवार मां-बेटी सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि ऑटो चालक घायल हो गया।
विज्ञापन


बोधापुर गांव निवासी उमाकांत की पत्नी आशा देवी (48), पुत्री रिंकू (26) के साथ सराय रैचंद निवासी अरविंद के आटो से रात लगभग 11 बजे सिकरारा स्थित एएनएम सेंटर से घर लौट रही थीं। घर से प्रसव के लिए सामान लेकर उन्हें जिला अस्पताल जाना था।  

जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग पर सिकरारा थाना क्षेत्र के बोधापुर गांव के मोड़ के पास तेज रफ्तार बोलेरो से आटो को टक्कर लग गई। इससे आटो पलट गया और मौका पाकर बोलेरो लेकर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


लोग एंबुलेंस से मां-बेटी और आटो चालक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां आशा की रात में मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल रिंकू को बीएचयू ले जाया गया।

शुक्रवार सुबह 10 बजे इलाज के दौरान रिंकू ने बेटी को जन्म दिया। जन्म के दस मिनट बाद ही नवजात की मौत हो गई और उसके बाद रिंकू ने भी दम तोड़ दिया।

ऑटो चालक की हालत गंभीर बनी है। रिंकू की शादी कुंवरदा निवासी प्रमोद यादव के साथ हुई थी। उसकी दो बेटियां शिवांगी (8), सुहानी (4) तथा बेटा शिवा (6) हैं। उनके सिर से मां का आंचल छिन गया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें