फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रही कार अनियंत्रित होने से पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिरी, तीन की मौत

Thu, 13 Feb 2020 11:36 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
गड्ढे में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा बलिया जिले के खेजुरी थाना क्षेत्र के पटपर गांव के सामने गुरुवार की भोर में तीन बजे हुआ। कार पेड़ से टकराने के बाद गहरे गड्ढे में समा गई।

विज्ञापन


हादसे में अभिषेक गुप्ता पुत्र रमेश गुप्ता ग्राम बनकटा कला उम्र 17 वर्ष, अनूप गुप्ता पुत्र दिलीप गुप्ता थाना खेजुरी उम्र 18 वर्ष, सुनील गुप्ता पुत्र सुदर्शन गुप्ता निवासी बाबरापुर थाना खेजुरी उम्र 42 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।

कार के पेड़ से टकराने की आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गहरे गड्ढे में समाई गाड़ी को निकालने का प्रयास किए, लेकिन असफल रहे। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष खेजुरी प्रदीप कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जेसीबी के माध्यम से गहरे गड्ढे में समाई गाड़ी को बाहर निकाला गया। गाड़ी का दरवाजा बंद था।
विज्ञापन


लॉक होने के कारण पीछे का दरवाजा तोड़ा गया और उसमें सवार तीनों युवकों को एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल बलिया भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के द्वारा मृतक के परिजनों को सुबह 5:00 बजे सूचना दी गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें