फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब और पैसे बांटते भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। जमानिया कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित तीन को शराब और पैसा बांटते पुलिस ने पकड़ लिया। मौके से चार पेटी देसी शराब और 60 हजार रुपये, भाजपा चुनाव चिह्न के स्टीकर एवं कार बरामद हुई। पूछताछ के बाद सभी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रचार-प्रसार का शोरगुल थमने के बाद पुलिस टीम शनिवार शाम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पार्टी के पक्ष में वोट डालने के लिए मतदाताओं में शराब और रुपये बांटे जा रहे हैं। देर रात बुद्धीपुर कस्बा जमानिया शाह जी के कुएं के पास से पुलिस टीम ने जमानिया भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता, बुद्धीपुर गांव निवासी नितेश निगम और धनौता गांव निवासी रोहित कुमार को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए धर-दबोचा। इनके पास से चार पेटी बंद और एक पेटी खुली देसी शराब, 60, 700 रुपये नकद, भाजपा चुनाव चिन्ह के चालीस स्टीकर और एक कार बरामद की गई। कोतवाल संपूर्णानंद राय ने बताया कि पूछताछ के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित तीन का चालान कर दिया गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित तीन का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें