फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएएः भदोही उपद्रव में तीन आरोपियों पर लगेगा रासुका, 200 अज्ञात आरोपियों में कई की नहीं हुई पहचान

Sat, 11 Jan 2020 07:39 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
congress, protest, CAB, CAA - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ 20 दिसंबर को भदोही नगर में जुमे की नमाज के बाद हुई उपद्रव की घटना में लिप्त तीन आरोपियों के खिलाफ रासुका लगाने की तैयारी है। दो से तीन दिनों में मुख्य आरोपी समेत तीन पर रासुका लग सकता है, हालांकि 200 अज्ञात आरोपियों में से कई की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


 नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 20 दिसंबर को काजीपुर मोहल्ले में जुलूस निकाला गया था। प्रशासन ने स्टेशन रोड पर जुलूस को रोका तो बवाल हो गया था। उपद्रवियों ने करीब दो घंटे तक पुलिस पर पथराव करने के साथ ही दो दर्जन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर आंसू गैस के गोले छोड़े। 

उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी थी। प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री ने सख्ती दिखाई और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस मामले में पुलिस ने 27 लोगों को नामजद करते हुए 200 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इस दौरान अलग-अलग स्थानों से कई उपद्रवियों को गिरफ्तार भी किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि माहौल बिगाड़ने में तीन आरोपियों की भूमिका अधिक है। इन लोगों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी। पर्दे के पीछे रहने वाले शरारती तत्वों को भी चिह्नित किया जा रहा है। अमन-चैन में खलल डालने वालों को किसी भी दशा में छोड़ा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें