फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई से महिला की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की दे रहा धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने शुक्रवार को मंडुवाडीह थाने में एक युवक के खिलाफ अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी मामले में मुकदमा दर्ज कराया। युवती के अनुसार दुबई में रहने वाला युवक व्हाट्सएप और फोन कॉल करके परेशान करता है और परिजन सहित रिश्तेदारों के सोशल मीडिया एकाउंट पर फोटो वायरल की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि वह पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी भी देता है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती का आरोप है कि मूलत: कुशीनगर का रहने वाला रामपाल सिंह जो वर्तमान में दुबई रह रहा है। पिछले कुछ दिनों से व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर पर वीडियो काल कर रहा है। एडिटेड वीडियो और फोटो को रिश्तेदारों के सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर वायरल करने की धमकी देता है।
विरोध करने पर पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस प्रकरण से मन अशांत और परिवार परेशान हो गया है। आरोपी रामपाल सिंह की करतूत के चलते वह अपने परिवार को लेकर भी डरी हुई है। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया की महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला का आरोप है कि रामपाल ने उसके कुछ फोटो रिश्तेदारों को भेजे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें