फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से बिलबिलाए लोग

Tue, 30 Aug 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
Power cut leads 21 die in Hyderabad govt hospital as staff blame - फोटो : demo
विज्ञापन
एक तिहाई शहर की बिजली सोमवार को दोपहर में पौने तीन घंटे तक बाधित रही। मंडुवाडीह पारेषण उपकेंद्र की साहूपुरी से इनकमिंग आपूर्ति बाधित हो गई थी। इसके चलते शहर दक्षिणी की आपूर्ति इप रही। इसके अलावा लोकल फाल्ट के नाम पर शहर के अन्य हिस्सों में दो घंटे की कटौती की गई।
विज्ञापन


इनकमिंग आपूर्ति बाधित होने से करौंदी, मंडुवाडीह, बृजइंक्लेव, शंकुलधारा, भेलूपुर, बेनियाबाग, गोदौलिया, डाफी आदि इलाकों की बत्ती गुल हो गई। लोग जानकारी के लिए उपकेंद्र पर फोन करते रहे लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। वितरण के अधिकारियों की मानें तो पारेषण से मंडुवाडीह सबस्टेशन की आपूर्ति दोपहर 2:55 से 5:37 बजे तक बाधित रही। पारेषण के अधिकारियों ने बताया कि आपूर्ति आधे घंटे के लिए 3 से 3:30 बजे तक बाधित रही।

उधर, लोकल फाल्ट ठीक कराने के नाम पर लहरतारा, चांदपुर, महमूरगंज, नगर निगम, काशी विद्यापीठ, वरुणा पार, मैदागिन, मछोदरी, लहुराबीर आदि इलाकों में दो घंटे कटौती की गई। बेनियाबाग में शेख सलीम फाटक के पास हाइटेंशन की तार गिरने से अफरातफरी मच गई। रास्ता रोककर लाइन बंद कराया गया। करौंदी फीडर के पास कूड़ा उठाने वाली जेसीबी ने 33 केवी के केबल को काट दिया। इसके चलते करौंदी और कबीरनगर फीडर की कटौती दोपहर से हुई जो देर रात सामान्य हुई। उधर भेलूपुर से रथयात्रा फीडर की आपूर्ति कमच्छा के पास केबल में फाल्ट आने से दोपहर बाद से प्रभावित हो गई। देर रात यहां भी आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें