फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: शादी से पहले घर में 40 लाख की चोरी, 25 लाख के गहने और कैश ले गए, सगाई में गया था परिवार

Sun, 17 Nov 2024 12:53 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं। शनिवार की रात में एक मकान में घुसकर चोरों ने नकदी समेत गहने पार कर दिए। पूरा परिवार बेटी के सगाई और तिलक समारोह में गया था। इसी दौरान चोरों ने घटना को अंजाम दिया।  
विज्ञापन
मौके पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के लंका थाना क्षेत्र के नारायणपुर डाफी में मीनाक्षीपुरम कॉलोनी में एक घर में चोरी का मामला सामने आया है। घर के सभी सदस्य तिलक और सगाई के कार्यक्रम के लिए एक पैलेस में गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घर खंगाल डाला और नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार चोरों ने 40 लाख से अधिक का चूना लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  

विज्ञापन




ये है पूरा मामला
अश्वनी कुमार राय ने बताया कि अलका पैलेस अमरा आखरी चौराहे के पास बेटी के तिलक व सगाई समारोह के लिए गए थे। इसके बाद देर रात करीब 11 बजे परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो बाहर गेट का ताला टूटा था। घर के अंदर घुसकर चोरों ने कमरे का लॉक समेत दरवाजा तोड़ दिया था।
विज्ञापन



 

विज्ञापन

चोरों ने 15 लाख कैश और 25 लाख के गहनों को किया पार

कमरे में रखे 15 लाख रुपये नकदी व स्वर्ण आभूषण जिसमें 11 अंगूठी, 6 कान का टॉप्स, दो बड़े मंगलसूत्र, दो चैन, एक सेट गले का हार, दो कंगन, चार चूड़ी, पायल व चांदी का थाली- प्लेट और गिलास जिसकी अनुमानित कीमत 25 लाख थी। चोर कैश और आभूषण उठा ले गए। बेटी की शादी से पहले घर के एक बेटे की शादी हुई थी, उसकी पत्नी के गहने भी थे। घटना की सूचना 112 पर दी और लंका थाने को भी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई, लेकिन अभी तक कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा है। 

शांति प्रकाश उर्फ पिंटू ने बताया कि रात में घर पर चोरी की घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की छानबीन के साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जानकारी जुटाई। पीड़ित की मांग है कि जल्द मामले का खुलासा कर चोरी का सामान बरामद किया जाए। उधर, पुलिस छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें