लोहताइन मंदिर में चोरों ने दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखा दान का पैसा उड़ा दिया। घटना के बाद जब पुजारी की नजर इस पर पड़ी तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद अब मामले की जांच जारी है।
लोहता चौराहे के पास स्थित लोहताइन मंदिर में शनिवार की रात चोर दान पेटी का ताला तोड़कर हजारों रुपए उठा ले गए। वाराणसी-भदोही मार्ग का चौड़ीकरण कार्य होने से मंदिर का एक ओर दीवार क्षतिग्रस्त हो गया था। उसी का निर्माण कार्य चल रहा था।
विज्ञापन
रविवार को भोर में चार बजे मंदिर के पुजारी मंगरु राम मौर्य साफ-सफाई करने आये तो देखा दान पेटी का ताला टूटा हुआ और सामान बिखरा हुआ था। आस पास के लोगों ने बताया कि साढ़े चार महीने से दान पेटी नहीं खोला गया था कितने रुपए थे यह सब नहीं पता है। मंदिर परिसर में दान पेटी का ताला तोड़कर चोरी की सूचना थाने पर दे दिया गया है।