फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: चोरी की बाइक पर कार का नंबर लिख चलने वाला चोर गिरफ्तार, ऐसे खुला भेद

Sun, 16 Jan 2022 12:38 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जिस बाइक से वो घूम रहा था वो चोरी की थी लेकिन उस पर कार का नंबर लिख रखा था। चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।  पुलिस ने बाइक को जब्त करके उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बाइक चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चितईपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान शनिवार को करौंदी मार्ग से एक युवक को गिरफ्तार किया। कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया कि चोरी की बाइक पर आरोपी कार का नंबर लिखकर चलता था, ई-चालान नंबर से यह भेद खुला। 

विज्ञापन


चितईपुर एसओ मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि आरोपी करौंदी निवासी चंद्रजीत विश्वकर्मा ने बीते एक दिसंबर को आदित्यनगर स्थित लॉन से अपाचे बाइक चुराई थी और पकड़े जाने के डर से बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर बजरडीहा के बड़ी पटिया निवासी सत्यनारायण के कार का नंबर लिख लिया। बाइक के चेचिस नंबर का मिलान किया तो बाइक  शिवपुर तरना निवासी सुशील पटेल की निकली।

पर्स चुराते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक
संकट मोचन मंदिर में शनिवार को भीड़ भाड़ के बीच दर्शनार्थी का पर्स चुराते एक युवक को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ा। मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक आदमपुर का रहने वाला राजेश कुमार है।
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी में चार सपा नेताओं सहित 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, डिंपल यादव के जन्मदिन पर बांटे थे कंबल

पति समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

सेवापुरी क्षेत्र की विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल के सात सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता के अनुसार पति राहुल विश्वकर्मा, ससुर राम वृक्ष विश्वकर्मा समेत अन्य सदस्य दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करते हैं। विरोध करने पर मारपीट घर से निकाल दिया। पुलिस से गुहार लगाई तो अनसुना कर दिया गया। इसके बाद कोर्ट में आवेदन देकर गुहार लगाई गई।
विज्ञापन

चीनी मांझे के साथ चार दुकानदार गिरफ्तार

 प्रतिबंधित चीनी मांझे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत भेलूपुर पुलिस और चौक पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। भेलूपुर पुलिस ने खोजवा से 92 अंटे और चौक पुलिस ने दालमंडी से साढे़ सात किलो चीनी मांझा बरामद किया। 

एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर शाम खोजवा से गिरफ्तार बच्चे लाल और सोनू यादव द्वारा प्रतिबंधित चीनी मांझे की बिक्री की जा रही थी। इनके कब्जे से 92 चीनी मांझे के अंटे बरामद हुए। दोनों आरोपी सरायनंदन के रहने वाले है।

वहीं अभियान चलाकर अन्य दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि चीनी मंझे की बिक्री करते हुए पाया गया तो सीधे जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। उधर, चौक इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि दालमंडी में छापा मारकर आरोपी अर्से आजम और मो. सालिक के कब्जे से साढ़े सात किलो चीनी मंझे बरामद किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपी छत्तातले के निवासी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें