वाराणसी। लोक निर्माण विभाग की ओर से काली माता मंदिर से आजमगढ़ रोड तथा पांडेयपुर से रिंग रोड तक सड़क चौड़ीकरण के दौरान बाधक बने बिजली के पोल और लाइनों को भूमिगत करने के लिए बृहस्पतिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन रहेगा।
इस दौरान लेढ़ूपुर उपकेंद्र के 11 केवी आशापुर फीडर तथा पांडेयपुर उपकेंद्र के 11 केवी लालपुर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। रुस्तमपुर, पैगंबरपुर, नटूई, सिंचाई विभाग कॉलोनी, चंद्रा चौराहा, आशापुर, अमनपुरी कॉलोनी, पांडेयपुर, काली माता मंदिर, राय साहब का बगीचा समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली निगम ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। ब्यूरो