फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फोटो<bha>--</bha>-चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, 72 किलो तार मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चितईपुर पुलिस ने आरोपियों को हाइडिल के पास से किया गिरफ्तार
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। नवनिर्मित मकानों से बिजली के तार चोरी करने वाले तीन आरोपियों को चितईपुर पुलिस ने बुधवार को हाइडिल कॉलोनी से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 72 किलो चोरी के तार और स्कूटी मिली। सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि आरोपियों में खोजवा दशमी निवासी गोपाल विश्वकर्मा, पांडेय घाट केदार नगर भेलूपुर निवासी अर्जुन वर्मा और करमाजीतपुर चितईपुर निवासी विशाल चौहान हैं। आरोपियों ने दो जुलाई की रात गणेशधाम कॉलोनी सुंदरपुर और आरके पुरम कॉलोनी में नवनिर्मित मकानों के ताले तोड़कर बिजली के तार चुराए थे। थाना प्रभारी राकेश गौतम की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के आधार पर कार्रवाई की। 54 किलो तार आरके पुरम कॉलोनी और 18 किलो गणेशधाम कॉलोनी से चोरी किया गया था। तीनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है। गोपाल विश्वकर्मा पर भेलूपुर, लंका और मंडुवाडीह थानों में 13 मामले दर्ज हैं। चोरी, गिरोहबंदी अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मामले शामिल हैं। अर्जुन वर्मा पर लंका और चितईपुर थानों में आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। विशाल चौहान पर भी लंका और चितईपुर थानों में नौ मामले दर्ज हैं। इन सभी पर चोरी और आयुध अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में केस चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें