प्रयागराज कुंभ की तैयारियों को मुकम्मल करने में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड जुटा है। विभाग की ओर से अब तक 42700 एलईडी बल्ब से पूरे कुंभ को रोशन किया गया है। इसके अलावा 64 बड़े और 78 छोटे ट्राली ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। 4700 एचटी पोल लगाए गए हैं। इसके अलावा 48 जनरेटर सेट लगाए गए हैं। 22 पैंटून ब्रिज पर लाइट की व्यवस्था की गई है। 175 हाई मास्ट से पूरे कुंभ क्षेत्र को रोशन किया गया है।
कुंभ की तैयारियों के लिए पूरा विभाग लगा है। कुंभ के लिए यहां से अधिकारी भी भेजे गए हैं। वहां जिला प्रशासन की ओर से जितने क्षेत्र की मार्किंग की गई, वहां विभाग की ओर से काम कराया गया है। यदि क्षेत्र बढ़ेगा तो बढ़े क्षेत्र में भी विभाग की ओर से बिजली से जुड़े सभी कार्य कराए जाएंगे।
जिन कैंपों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया था उन सभी को कनेक्शन दे दिया गया है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के गोविंद राजू एनएस ने कहा कि कुंभ की तैयारी विभाग की ओर से चुस्त दुरुस्त करा दी गई है। इसके अलावा मेला प्रशासन की ओर से और व्यवस्था की डिमांड की जाएगी तो उसकी भी व्यवस्था कराई जाएगी। अब तक की तैयारी मुकम्मल कराई गई है।