वीडीए उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने बताया कि दोनों परियोजनाओं की निविदा खोलने की तिथि को 15 दिन के लिए बढ़ाया गया है। अब यह निविदा 16 अप्रैल को खोली जाएगी।
ड्राफ्ट महायोजना पर आपत्ति सुझाव 15 अप्रैल तक
वीडीए की ओर से महायोजना 2031 के लिए आपत्तियां और सुझाव प्राप्त किए जाने की अंतिम तारीख 31 मार्च तक थी। बृहस्पतिवार को समयसीमा पूरी होने के बाद बृहस्पतिवार को बिल्डर एसोसिएशन के साथ वीडीए उपाध्यक्ष की बैठक में 15 दिन की समयसीमा बढ़ाने पर सहमति बनी। वीडीए उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने बताया कि ड्राफ्ट महायोजना पर आपत्ति और सुझाव 15 अप्रैल तक दिए जा जा सकते हैं।