फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय गिरोह के 6 लुटेरे गिरफ्तार: वाराणसी में कारोबारी से लूटे थे 8 लाख, भोपाल से चला रहे थे नेटवर्क

Fri, 01 Apr 2022 09:57 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के कबीरचौरा क्षेत्र में बीते 24 मार्च को किराना कारोबारी से आठ लाख रुपये लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अंतरराज्यीय गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। 
 
विज्ञापन
अंतरराज्यीय गिरोह के 6 लुटेरे गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के कबीरचौरा में दिनदहाडे़ किराना कारोबारी से आठ लाख रुपये लुटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत छह बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कब्जे से लूट के सात लाख 37 हजार रकम और लूट में उपयोग असलहा-कारतूस, दो बाइक और चार पहिया वाहन बरामद किया।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच, चौक पुलिस टीम को पुलिस आयुक्त ने 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को डीसीपी वरुणा आदित्य लांग्हे, एडीसीपी वरुणा प्रबल प्रताप सिंह, एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय ने गिरोह के छह लुटेरों को मीडिया के सामने पेश किया।

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के अनुसार लूटकांड में गिरफ्तार अंतरराज्यीय ईरानी गैंग के भोपाल, हनुमानगंज स्थित संजय नगर कालोनी निवासी अबू हैदर, हाल पता लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित हुसैनाबाद, अजमेर के बोराज रोड राजा का तालाब निवासी इमरान अली, हरदोई के अंसार गंज पिहानी देहात निवासी मेंहदी हसन, मुंबई के थाणे भिवंडी जब्बार कम्पाउंड निवासी गुलाम जाकिर, आंध्र प्रदेश के चित्तूर स्थित ईरानी कालोनी निवासी सैयद अबुतरब अली और मध्य प्रदेश के सिहोर पलटन एरिया निवासी मोहम्मद कासिम ने पुलिसकर्मी बन लूट की घटना को अंजाम दिया था, इस समय यह सभी भोपाल के संजय नगर कालोनी में अपना ठिकाना बनाए हुए थे। 

विज्ञापन

बाइक से लूट, कार से भागते थे दूसरे शहर

बदमाशों के पास से बरामद एसयूवी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह ईरानी गैंग के लिए काम करते हैं। गैंग के सदस्य चार पहिया व दो पहिया वाहनों से शहर के व्यस्ततम बाजारों और पॉश कालोनियों में क्राइम ब्रांच व एसटीएफ की फर्जी टीम बनकर सादे वस्त्रों में चेकिंग के नाम पर लूट व टप्पेबाजी करते हैं।

चेकिंग के दौरान योजना के तहत गैंग के सदस्यों में से एक व्यक्ति पहले अपनी स्वयं की चेकिंग कराता है फिर टारगेट किये गये व्यक्ति की चेकिंग करते हैं व रुपये आदि मिलने पर लूट कर भाग निकलते हैं। इसके अलावा महिला व पुरूषों को चेकिंग के दौरान लूट आदि का भय दिखाकर उनके जेवर उतरवाकर कागज में लपेट देते है एवं बातचीत के दौरान झांसा देकर कागज की पुड़िया बदल देते हैं, इस प्रकार टप्पेबाजी कर फरार हो जाते है। नये शहर को चिन्हित कर इसी प्रकार की घटनाओं को अंजाम देते हैं।

24 मार्च को दिनदहाड़े हुई थी लूट की वारदात

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर जिले के दिलदारनगर के किराना कारोबारी तबरेज आलम को बाइक सवार बदमाशों ने 24 मार्च को दिन में कबीरचौरा-पियरी मार्ग पर पुलिसकर्मी बन आठ लाख रुपये लूट भाग निकले थे। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए चौक पुलिस, क्राइम ब्रांच, सर्विलांस सेल की टीम गठित की गई थी।
 
विज्ञापन

सर्विलांस सेल प्रभारी अंजनी कुमार पांडेय, क्राइम ब्रांच के उप निरीक्षक राजकुमार पांडेय, चौक इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा की टीम ने तफ्तीश में पाया कि लूट की घटना में दो नहीं बल्कि छह बदमाश शामिल है, इनकी मौजूदगी बृहस्पतिवार रात बेनिया में मिली तो क्राइम ब्रांच के उप निरीक्षक बृजेश मिश्रा, पुन्देव सिंह, आरक्षी शक्तिधर पांडेय, विराट सिंह आदि ने दबोच लिया। कब्जे से 315 बोर का तमंचा, कारतूस, लूट में उपयोग एमपी नंबर की दो बाइक, चार पहिया वाहन बरामद हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें