फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: शास्त्रीय गायिका सुचरिता के घर से दिनदहाड़े 50 लाख की चोरी, पॉश कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Fri, 31 Mar 2023 11:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के गांधी नगर कॉलोनी में रहने वाली उपशास्त्रीय गायिका सुचरिता गुप्ता व उनके पति शुक्रवार सुबह 10 बजे घर से निकले थे। दोपहर में उनका चालक घर लौटा तो चोरी की जानकारी हुई। 
विज्ञापन
शास्त्रीय गायिका सुचरिता गुप्ता के घर में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के पॉश इलाके में से एक गांधी नगर कॉलोनी में रहने वाली उपशास्त्रीय गायिका सुचरिता गुप्ता के मकान से चोर शुक्रवार को दिनदहाड़े 50 लाख रुपये मूल्य के गहने और कीमती सामान चुरा ले गए। चोरी के बाद गायिका के घर के मुख्य द्वार पर ताले के बगैर ही कुंडी लगाकर छोड़ दिया गया। चोरी की सूचना मिलते ही सिगरा थाने के पुलिस कर्मियों के हांथ-पांव फूल गए।

विज्ञापन


आनन-फानन फॉरेंसिक विशेषज्ञ और डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। डॉग स्क्वॉड गांधी नगर पार्क तक गया, फिर लौट आया। पुलिस चोरों की तलाश में लगी है, लेकिन अभी तक हाथ खाली है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। हाल के वर्षों में यह किसी के घर से अब तक की सबसे बड़ी सोने-डायमंड के गहनों की चोरी बताई जा रही है।

सुबह 10 से दोपहर दो बजे के बीच की घटना

उपशास्त्रीय गायिका शहर के डब्ल्यूएच स्मिथ मेमोरियल स्कूल में पढ़ाती हैं। उनके पति रविंद्र कुमार गुप्ता निजी फर्म में अकाउंटेंट हैं। गायिका ने सिगरा पुलिस को जो तहरीर दी है उसके मुताबिक, वह शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे घर से निकली थीं। इसके बाद पति घर से निकले। दोपहर लगभग 2:30 बजे ड्राइवर घर आया। उसे कार का प्रदूषण प्रमाण पत्र बनवाना था।

शास्त्रीय गायिका सुचरिता गुप्ता के घर में चोरी - फोटो : अमर उजाला
ड्राइवर ने देखा कि घर के बाहर के दरवाजे पर सिर्फ कुंडी लगी थी और ताला गायब था। इस पर ड्राइवर ने उन्हें फोन किया तो वह अनहोनी की आशंका में घर पहुंचीं। घर के अंदर घुसने पर लाइट ऑन थी और पंखे चल रहे थे। ब्रांडेड आलमारी को तोड़कर सोने और डायमंड के गहने चुरा लिए गए थे। गायिका के मुताबिक, उन्होंने किसी सामान को हाथ नहीं लगाया और पुलिस को सूचना दी।
ये भी पढ़ें: क्या है आकांक्षा दुबे की आखिरी रात का राज, होटल का CCTV फुटेज पहली बार सामने आया
सुचरिता की बेटी नोएडा में रहती हैं। उनकी शादी मध्य प्रदेश में हुई है। सुचरिता के मुताबिक, बेटी को इसी सप्ताह वाराणसी आना था और गहने लेकर मध्य प्रदेश जाना था। इससे पहले ही घर में चोरी हो गई। चोर ने आलमारी में रखे गले में पहने जाने वाले सोने के तीन सेट हार, डायमंड के दो सेट हार, अंगूठी, चेन आदि शामिल हैं। चांदी का डिनर सेट भी गायब हैं। चोरों ने चांदी के कुछ बर्तन छोड़ दिए हैं।

पॉश कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था की कलई खुली

गांधी नगर कॉलोनी सिगरा स्थित सिटी कमांड कंट्रोल रूम से चंद कदम की दूरी पर है। कॉलोनी में पूर्व मेयर, डॉक्टर, उद्यमी और अन्य प्रतिष्ठित लोग रहते हैं। इसके बावजूद दिनदहाड़े हुई चोरी की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की कलई खोल कर रख दी है। कॉलोनी के लोगों के अनुसार, जिस फ्लैट में सुचरिता गुप्ता रहती हैं, उसके ऊपर के फ्लैट में साल भर पहले चोरी हुई थी। बाइक और कार चोरी की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।  इंस्पेक्टर सिगरा राजू सिंह ने कहा कि घटनास्थल के साथ ही आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। चोर जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।-
विज्ञापन

रेकी कर की गई चोरी

गुप्ता दंपती की रोजाना की गतिविधियों की रेकी कर दिनदहाड़े चोरी की गई है। पुलिस के मुताबिक, जिस तरह से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है, उसमें किसी करीबी की संलिप्तता से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें