शोर मचाने पर जब तक परिवार के अन्य सदस्य पहुंचते तब तक दोनों चोर सीढ़ी के रास्ते भाग गए। सुरेंद्र के मुताबिक चोरों के हाथ 32 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के गहने हाथ लगे। सुरेंद्र मिश्र गांव में रहकर खेती करते है। लेकिन उनके भाई राजेंद्र ,भतीजे व लड़के दिल्ली व गुड़गांव स्थित एक रियल स्टेट कंपनी में सिविल इंजीनियर है।
वहीं सुरेंद्र के पड़ोसी मनोज दुबे के घर मे घुसे चोरों के हाथ मे मात्र तीन हजार रुपए लगे। बेलवा गांव से एक किमी दूर स्थित छिरिया गांव में आशा पांडेय के घर से भी 15 से 20 हजार रुपये के नगदी समेत जेवरात चुरा ले गए। फूलपुर पुलिस ने 32 लाख रुपये की चोरी को संदिग्ध बता रही है। पुलिस के मुताबिक अभी चोरी गए रकम की जानकारी नहीं दी गई है।