फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चौकी पर सोती रही पुलिस, महज 100 मीटर दूर लाखों की चोरी

Thu, 06 Aug 2020 10:40 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के जंघई बाजार स्थित मोबाइल फोन की दुकान में बुधवार की रात चोरों ने लाखों का माल उड़ा दिया। चैनल गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर छह हजार नकद और 50 से अधिक नए मोबाइल सेट ले गए।

विज्ञापन

घटनास्थल से महज 100 मीटर पर पुलिस चौकी स्थित है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जंघई निवासी अजय कुमार गुप्ता बुधवार की शाम दुकान बंद थोड़ी दूर स्थित आवास पर सोने चले गए।


सुबह आसपास के लोगों ने दुकान के चैनल गेट का ताला टूटा होने की जानकारी दी। मौके पर अजय पहुंचे तो दुकान में सामान बिखरा हुआ था।

विज्ञापन

अजय के अनुसार 30 से अधिक नए कीमती एंड्रायड मोबाइल सेट, 15 सामान्य मोबाइल और 15 से अधिक रिपेयरिंग के लिए आए मोबाइल फोन समेत कुल सात लाख की चोरी हुई है।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के दौरान कोई सुराग नहीं मिला है। एसओ राजेश कुमार के मुताबिक तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें