फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बिस्तर पर युवक हुआ बेदम तो अपने घर चली गई थी युवती

Thu, 29 Apr 2021 09:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

गेस्ट हाउस के कमरे में मृत पड़े मिले युवक से जुड़ा प्रकरण, परिजनों ने बताया हुई थी बाईपास सर्जरी
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में शिवाला स्थित श्री बालाजी गेस्ट हाउस के कमरे में प्रभाकर की मौत साथ में काम करने वाली सफाईकर्मी युवती से शारीरिक संबंध स्थापित करने के दौरान हुई थी। पुलिस की पूछताछ में यह जानकारी देते हुए युवती ने बताया कि जब प्रभाकर हिलाने-डुलाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दिया तो वह चुपचाप कमरे से निकल कर अपने घर चली गई थी। उधर, बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद प्रभाकर का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


भेलूपुर थाना अंतर्गत शिवाला स्थित श्री बालाजी गेस्ट हाउस में बुधवार को फैजाबाद के खुर्दाबाद कश्मीरी मोहल्ला साहबगंज के मूल निवासी प्रभाकर (29) ने यह कहकर कमरा लिया था कि उसे अपनी पत्नी को डॉक्टर को दिखाना है। शाम तक वह कमरा खाली कर देगा। रात आठ बजे गेस्ट हाउस कर्मी प्रभाकर के कमरे में गए तो बिस्तर पर वह अंडरवियर पहन कर निढाल पड़ा हुआ था और उसकी तथाकथित पत्नी गायब थी।

सूचना पाकर डीसीपी काशी के निर्देश पर दुर्गाकुंड चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह और अस्सी चौकी प्रभारी दीपक कुमार ने गेस्ट हाउस के सीसी कैमरे की फुटेज खंगालते हुए प्रभाकर की तथाकथित पत्नी को चिह्नित कर रात में ही मलदहिया स्थित उसके घर से पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि वह नगर निगम की सफाई कर्मी है और प्रभाकर भी उसी के पद पर काम करता था। प्रभाकर ही उसे गेस्ट हाउस में बुलाया था और शारीरिक संबंध स्थापित करने के दौरान ही अचानक उसकी मौत हो गई तो वह घबरा कर कमरे से अपने घर चली गई थी। उधर, परिजनों ने बताया कि प्रभाकर करौंदी में अपनी ससुराल में रहता था। उसका दो साल का बेटा और पत्नी नंदिनी है। प्रभाकर की कुछ साल पहले बाईपास सर्जरी भी हुई थी। इस संबंध में डीसीपी काशी जोन अमित कुमार ने बताया कि युवक की मौत हार्ट अटैक से ही हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

गेस्ट हाउस प्रबंधन पर करेंगे कार्रवाई
डीसीपी काशी जोन ने बताया कि गेस्ट हाउस के स्टाफ ने युवक के साथ आई युवती का न आईडी प्रूफ लिया था और न उसका नाम-पता अपने रजिस्टर में दर्ज किया था। यह एक बड़ी चूक है। इसलिए गेस्ट हाउस प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें