फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने युवक की जान ले ली

Sun, 01 Jan 2017 01:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में गुरुवार को दोपहर तक छाये घने कोहरे के में लाइट जला जाता वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घने कोहरे के कारण शुक्रवार की देर रात एक कार अवेलशपुर में पुलिया से टकराकर रेवागीर पोखरे में जा गिरी। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया तो उसमें सवार एक युवक की मौत हो चुकी थी और दूसरा गंभीर रूप से घायल था। मृतक की शिनाख्त जौनपुर निवासी शत्रुघ्न सिंह (26) के तौर पर हुई है जबकि गंभीर रूप से घायल शिवपुर के शुद्धीपुर निवासी सनी सिंह (32) को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। कार शत्रुघ्न ही चला रहा था।
विज्ञापन


बताया जाता है कि शत्रुघ्न और सनी शुक्रवार की रात कार से चंदौली से शुद्धीपुर स्थित घर लौट रहे थे। दोनों दोस्त थे। सनी के घर पर शत्रुघ्न किराये पर रहता था। बताया जाता है कि शत्रुघ्न प्रापर्टी डीलिंग के धंधे से जुड़ा था। चंदौली से लौटते समय लठिया से पंचक्रोशी मार्ग पर अवलेशपुर पहुंचने पर पुलिया से टकराकर दोनों की कार रेवागीर पोखरे में जा गिरी।  
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें