फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और आगे बढ़ा दिए कदम

Sun, 01 Jan 2017 01:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
Digital India
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया और काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने कदम बढ़ा दिए। देश को कैशलेस करने की मुहिम में अब यहां के छात्र भी जुड़ गए हैं। खुद तो कैशलेस हो ही गए, दूसरों को भी प्रेरित करने में जुट गए हैं। खास ये कि इसमें महिला महाविद्यालय की छात्राओं की अच्छी खासी टीम है। छात्राओं की ये टीम न सिर्फ विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों को बल्कि छोटे छोटे दूकानदारों को डिजिटल साक्षरता का पाठ पढ़ा रही हैं।
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद देश कैशलेस की ओर बढ़ रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खास तौर से पढ़े लिखे युवाओं से आह्वान किया है कि वो आम जनता को, दूकानदारों को इसके लिए ट्रेंड करें। बीते 22 दिसंबर को राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में शिरकत करने आए प्रधानमंत्री ने बीएचयू के नौजवानों से भी अपील की थी। अपील का असर ये हुआ कि जहां सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर पूरी तरह कैशलेस हो गया, वहीं 23 दिसंबर से ही बीएचयू के विद्यार्थी भी इस मुहिम से जुड़ गए।

‘मेरा बटुआ मेरा मोबाइल’ अभियान को परवाज देते हुए छात्राओं ने पहले खुद ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट के एप्लीकेशन डाउनलोड किए। 24 दिसंबर को कैंपस स्थित भारतीय स्टेट बैंक की टीम ने छात्राओं को इसकी ट्रेनिंग दी और इसके बाद अलग अलग ग्रुप में बंटकर ये छात्राएं अब कैंपस और आसपास के छोटे छोटे दूकानदारों को डिजिटल पेमेंट के लिए प्रेरित कर रही हैं। छात्राओं का नेतृत्व कर रहे एमएमवी के बायो इंफॉर्मेटिक्स के डॉ. राजीव मिश्र ने बताया कि अब तक 150 से अधिक छात्र-छात्राओं और 15 से अधिक दूकानदारों को उन्होंने ट्रेनिंग दी है। छात्राओं ने अब तक जिन दूकानदारों को ट्रेनिंग दी है, उनमें से कई के पास अभी बैंक अकाउंट नहीं है। अभी तो उन्हें डिजिटल पेमेंट के लिए प्रेरित किया जा रहा है। दूसरे चरण में हमारी कोशिश है कि जिन दूकानदारों के बैंक अकाउंट हैं, उन्हें पीओएस मशीन उपलब्ध कराया जाए। अब ‘भीम’ एप से भी लोगों को जोड़ने की पहल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें