फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में घटने लगी गंगा: जलस्तर पहुंचा 66.74 मीटर, तटवर्ती इलाकों में लोगों ने ली राहत की सांस

Mon, 26 Sep 2022 09:53 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में  गंगा के जलस्तर में गिरावट से तटवर्ती इलाकों में लोगों ने राहत की सांस ली है। पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 17 सेंटीमीटर की गिरावट हुई।
विज्ञापन
वाराणसी में गंगा का घटने लगा जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा के जलस्तर में गिरावट से तटवर्ती इलाकों में लोगों ने राहत की सांस ली है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सोमवार सुबह गंगा का जलस्तर स्थिर है। इससे पहले रविवार देर रात तक एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गिरावट हो रही थी। सोमवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 66.81 मीटर दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 17 सेंटीमीटर की गिरावट हुई। भोर से ही जलस्तर में गिरावट शुरू होने से घाट किनारे रहने वाले लोगों की बेचैनी कम हुई है। 

विज्ञापन


गंगा का जलस्तर पिछले पांच दिनों से लगातार बढ़ रहा था। शुरुआत में चार सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पानी बढ़ रहा था लेकिन दो दिनों से जलस्तर बढ़ने की रफ्तार धीमी थी। हर घंटे एक सेंटीमीटर पानी बढ़ रहा था।

लगातार कई दिनों तक जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाके के लोग सशंकित थे। रविवार की सुबह गंगा का जलस्तर 66.86 मीटर रिकार्ड किया गया। वाराणसी में गंगा में चेतावनी का बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का बिंदु 71.262 मीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें