फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीज दोपहर बाद भी करा सकेंगे जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में अब दोपहर बाद भी भर्ती मरीज अपने खून की जांच करा सकेंगे। यहां नई व्यवस्था की शुरुआत रविवार से हो गई। पहले दिन दस मरीजों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

अस्पताल में सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे तक चलने वाली ओपीडी के समय में सामान्य मरीजों और इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के खून की जांच की जाती है। ट्रॉमा सेंटर में लंबे समय से खून की जांच बंद होने की वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। अब ट्रॉमा सेंटर में जांच शुरू हो गई है। इससे मरीजों की न केवल समय पर जांच होगी बल्कि रिपोर्ट भी समय से मिल जाएगी। अस्पताल के सीएमएस ने एक आदेश जारी कर दोपहर दो बजे के बाद ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजाें की खून की जांच कराने का निर्देश दिया है। इसके लिए एक कर्मचारी की तैनाती भी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें