फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति और कुलसचिव कर रहे आदेश की अवहेलनाउदय प्रताप शिक्षा समिति के प्रशासक ने लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उदय प्रताप शिक्षा समिति के प्रशासक डॉ. एपी सिंह ने काशी विद्यापीठ के कुलपति और कुलसचिव पर हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि स्थगन आदेश के बावजूद हाईकोर्ट के आदेश को कुलपति और कुलसचिव ने कार्यवाही योग्य नहीं समझा है। यूपी इंटर कॉलेज प्राचार्य आवास में बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान डॉ. एपी सिंह ने कहा कि कोर्ट ने कुलपति प्रो. टीएन सिह को अवमानना का नोटिस भी जारी किया। बावजूद कुलपति ने कोई संज्ञान नहीं लिया है। शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्य बाधित होने के कारण शिक्षा समिति ने उच्च न्यायालय में गुहार लगाई थी। कोर्ट ने कुलपति के 26 मार्च के आदेश को स्थगित कर दिया। इस आदेश के बाद कुलपति द्वारा गठित समिति का अस्तित्व खत्म हो गया। नई कमेटी ने विद्यालय के सचिव, कार्यालय एवं गेस्ट हाउस पर तालाबंदी कर रखी है। संस्था के वाहनों की चाबी जबरन पास रख ली है। जिला प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

अटक सकता है शिक्षकों का वेतन
वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज एंड हीवेट क्षत्रिय स्कूल इंडाउमेंट ट्रस्ट और उदय प्रताप शिक्षा समिति के पदाधिकारियों की खींचतान से शिक्षकों का वेतन अटक सकता है। ट्रस्ट के आनंद विजय ने बताया कि समिति को विश्वविद्यालय से मान्यता नहीं है। पदाधिकारी केवल भ्रम फैला रहे हैं। कॉलेज का संचालन उदय प्रताप कॉलेज एंड हीवेट क्षत्रिया इंडाउनमेंट ट्रस्ट के हाथ में है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें