फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: बनारस स्टेशन के दूसरे द्वार पर आज से बंद हो जाएगा वाहन पार्किंग स्टैंड, वजह जान लें

Wed, 10 Dec 2025 01:52 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: काशीवासियों के लिए जरूरी खबर है। बनारस रेलवे स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार पर चल रहा वाहन पार्किंग स्टैंड बंद किया जा रहा है। इसकी वजह है कि स्टैंड संचालन की अवधि खत्म हो चुकी है। 
विज्ञापन
बनारस रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस रेलवे स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार पर चल रहा वाहन पार्किंग स्टैंड बुधवार यानी आज से बंद हो जाएगा। स्टैंड संचालन की अवधि खत्म होने की वजह से यह निर्णय संचालक ने लिया है। हालांकि बंदी के पीछे घाटे को मुख्य वजह माना जा रहा है। संचालक की ओर से इस जानकारी के साथ एक बैनर भी स्टैंड पर लगा दिया गया है।
विज्ञापन


क्या है मामला
बनारस स्टेशन पर पहले प्रवेश द्वार पर आरक्षण काउंटर परिसर और दूसरे प्रवेश द्वार पर सड़क से अंदर आते ही बांयी ओर वाहन स्टैंड बनाया गया है। इसी के सामने चार पहिया वाहन स्टैंड भी हैं। करीब तीन महीने से चल रहे स्टैंड के संचालन की अवधि 10 दिसंबर को समाप्त हो जाएगी। यहां बैनर लगाकर बताया गया है कि 10 दिसंबर से वाहन पार्किंग स्टैंड में नहीं खड़ा किया जाएगा। 

जिन लोगों के वाहन यहां हैं, उनसे संबंधित तिथि तक वाहन को हटा लेने की अपील की गई है। इस बारे में स्टेशन अधीक्षक लवलेश राय ने बताया कि स्टैंड का संचालन नियमानुसार निर्धारित समय तक होना है। इसके बाद विभागीय नियमानुसार जो भी व्यवस्था होगी, उससे सभी को अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें