कोहरे की वजह से ट्रेनें रफ्तार नहीं पकड़ पा रही हैं। मंगलवार को नई दिल्ली, मुंबई से आने वाली कई ट्रेनें देरी से पहुंची। इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसमें नई दिल्ली से चलकर 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस मंगलवार की सुबह 2.35 की जगह एक घंटे की देरी से 3.35 पर आई। 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस सुबह 6 बजे की जगह 40 मिनट की देरी से 6.40 बजे वाराणसी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। 12562 स्वतंत्र सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 8.05 बजे की जगह 12 मिनट देरी से 8.17 पर आई। लोकमान्य तिलक से चलकर गोरखपुर जाने वाली 15018 काशी एक्सप्रेस दोपहर 1.25 की जगह11 मिनट देर से 1.36 पर आई।