डॉक्टर संगीता राय अपनी टीम के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि इस तरह की समस्या के समाधान के लिए होने वाली सर्जरी बच्चेदानी के उपर एक तरह की जाली लगाई जाती है। जिसको चिकित्सकीय भाषा मेश बोला जाता है। सर्जरी के दौरान बच्चेदानी के निचले हिस्से में दूरबीन के माध्यम से पेशाब की थैली को पहले नीचे किया गया। फिर बच्चेदानी के निचले भाग में जाली लगाया गया।
जाली के दोनों किनारे एक हड्डी के उपर लिगामेंट पर जाली को फिक्स कर दिया गया है। इस प्रकार से महिला की बच्चेदानी अब सामान्य स्थिति में हो गई। प्रो.संगीता राय ने बताया कि फिलहाल महिला को समय-समय पर बुलाकर फालोअप में देखा जा सकेगा। इस तरह की सर्जरी से महिला और उसके परिवारीजन भी खुश हैं, आने वाले दिनों में वह गर्भधारण भी कर सकेगी।
सर्जरी करने वाली टीम में प्रो.संगीता राय के साथ एनीस्थीसिया से डॉ. आरबी सिंह, स्त्री रोग विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.कीर्ति और सीनियर रेजिडेंट डॉ. उत्कर्ष, डॉ. तान्या और जूनियर रेजिडेंट डॉ. अमन सहित अन्य पैरामेडिकल स्टाफ का सहयोग रहा।