फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Accident: ससुराल के लिए निकले दो भाई, रास्ते में मौत कर रही थी इंतजार; दर्दनाक हादसे में दोनों की मौत

Tue, 20 May 2025 09:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

बिहार जिले के दो युवक चंदौली स्थित ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हो गए। अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के चंदौली जिले की कोतवाली के हलुआ मड़ाई गांव के पास सोमवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। बिहार के चांद थाना निवासी दोनों सगे भाई थे और बाइक से ससुराल जा रहे थे। 
विज्ञापन


बिहार के कैमूर जिले के चांद थाना के पटेसर गांव निवासी राम जन्म राम के पुत्र मिथिलेश कुमार (40) और सावल (35) की ससुराल धरौली पुलिस चौकी अंतर्गत विजयनारायणपुर गांव में है। दोनों भाई देर रात एक ही बाइक से ससुराल के लिए चले थे। 

दोनों हलुआ मड़ई गांव के पास पहुंचे थे तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों गिर कर गंभीर रूप से जख़्मी हो गए। शोर सुनकर जब तक लोग पहुंचते एक की मौत हो गई। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज संतोष ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही दूसरे ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। 

 
विज्ञापन

इस सबंध में सीओ सदर राजेश राय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है। परिवार वालों को सूचित किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें