फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत में फिर नहीं पेश हुआ तिहाड़ जेल में बंद गिरधारी, इस वजह से दिल्ली पुलिस नहीं कर सकी पेश 

Tue, 02 Feb 2021 11:51 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली की तिहाड़ जेल से वारंट-बी पर तलब आरोपी कन्हैया विश्वकर्मा उर्फ गिरधारी उर्फ डॉक्टर को सीजेएम कोर्ट में मंगलवार को एक बार फिर पेश नहीं किया जा सका। गिरधारी वाराणसी के शिवपुर स्थित सदर तहसील परिसर में नितेश सिंह बबलू हत्याकांड में आरोपी है। 

विज्ञापन


मामले के विवेचक शिवपुर थाने के रामनरेश यादव ने आवेदन देकर कहा कि वारंट बी तामील होने के बावजूद आरोपी जानबूझकर कोर्ट में नहीं पेश होना चाह रहा है। उससे इस हत्याकांड में महत्वपूर्ण पूछताछ करनी है, ऐसे में इस आरोपी को फिर से वारंट-बी के जरिए तलब किया जाए। अदालत ने आवेदन पर रिमाइंडर वारंट-बी जारी करते हुए आरोपी को 16 फरवरी को तलब किया है।

उधर, तिहाड़ जेल प्रशासन और दिल्ली पुलिस ने कोविड-19 का हवाला देते हुए कहा कि फिलहाल गिरधारी को वाराणसी ले जाकर अदालत में पेश कर पाना संभव नहीं है। गौरतलब है कि 30 सितंबर 2019 को सदर तहसील परिसर में अंधाधुंध फायरिंग कर नितेश की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

नितेश की हत्या में गिरधारी वांछित था। बीती जनवरी महीने में लखनऊ में मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व उप ज्येष्ठ प्रमुख अजीत सिंह की हत्या कर दी गई थी। वारदात में गिरधारी का नाम आने के बाद वह दिल्ली में नाटकीय तरीके से गिरफ्तार हुआ था।

इस पर शिवपुर थाने की पुलिस ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर गिरधारी को वारंट बी पर तलब करने का अनुरोध किया था। बीती 22 जनवरी को गिरधारी को अदालत ने तलब किया था लेकिन उसे पेश नहीं किया जा सका था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें