वाराणसी में आदमपुर थाना क्षेत्र के प्रह्लाद घाट पर शनिवार को पिता के साथ अपने पूर्वजों का पिंडदान करने आए सारनाथ के सोनातालाब निवासी अतुल (14) पुत्र श्रवण कुमार की गंगा में डूब गया। अतुल को पानी में डूबता देख पिता ने शोर मचाया। जब तक घाट पर मौजूद लोग उसे बचाने की कोशिश करते तब तक वह गहरे पानी में समा गया।
घटना की सूचना पाकर मौके पर आदमपुर पुलिस और एनडीआरएफ व निजी गोताखोरों के साथ मिल कर अतुल की तलाश शुरू की। तलाशी अभियान जारी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, अस्सी घाट पर एक बुजुर्ग के साथ हादसा हुआ। पिंडदान के बाद गंगा में तर्पण करने गए बुजुर्ग गहरे पानी में समा गए। गोताखोर तलाश में जुटे हैं।