गांव में विकास कार्यों को लेकर डीएम के निर्देश पर पहुंची टीम ने ग्रामीणों से बातचीत की और विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान गांव के रहने वाले लोगों के बयान भी दर्ज किए गए।
जिलाधिकारी एस राजलिंगम के निर्देश पर सोमवार को डीपीआरओ के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम चिरईगांव ब्लाक के ग्राम पंचायत अइलीं व राजस्व गांव सरैया में कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंची। जानकारी देते हुए डीपीआरओ आदर्श ने बताया कि गांव के फागू राम व संजय कुमार के शिकायत पर विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
मौके पर लाभार्थियों से भी बात कर उनका बयान दर्ज किया गया। जांच के दौरान विकास कार्यों में प्रथमदृष्टया अनियमितता पाई गई। प्रधान की ओर से गांव में कुल 23 सौर ऊर्जा लगाया जाना बताया गया जबकि मौके पर 21 ही पाया गया।इसी प्रकार अभिलेख के अनुसार शौचालय व खड़ंजा निर्माण व हैण्ड पम्प रिबोर कार्य भी मौके पर पूरा नहीं मिला।
मौके पर ग्राम प्रधान के कार्यकाल के दौरान नियुक्त रहे सभीं ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे लेकिन कराये गये कार्यों के सम्बन्ध में ग्राम पंचायत का प्रस्ताव,व विल बाउचर प्रस्तुत नहीं किया इसके चलते जांच कार्य पूरा नहीं हो पाया। इसलिए ग्राम पंचायत के सभीं अभिलेख पूर्ण कर उपलब्ध कराने हेतु सचिवों को निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
उसके बाद जांच टीम में सम्मिलित अवर अभियंता को रिकार्ड के अनुसार कार्यों की एमबी कर आय-व्यय के बाबत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। उसके बाद सम्मिलित रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। उक्त अवसर पर जिला बचत अधिकारी शिवकुमार, एडीओ पंचायत कमलेश सिंह सहित ग्राम प्रधान व ग्रामीण उपस्थित रहे।