प्रदेश की झांकी में इस बार काशी विश्वनाथ धाम के अलावा एक जिला एक उत्पाद को शामिल किया गया है। झांकी में बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार के साथ ही धर्म नगरी काशी की परंपरा, कला और संस्कृति के रंग मां गंगा के संग नजर आएंगे। दिल्ली में झांकियों को तैयार करने के बाद रिहर्सल भी पूरी हो चुकी है।
यूपी की झांकी को इस तरह से तैयार किया गया है, जिससे कि बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार के साथ धर्म की नगरी काशी की परंपरा तथा संस्कृति दिखाई दे। यूपी के अलावा उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मेघालय और पंजाब की झांकियों को शामिल किया गया है।