इससे वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, चंदौली और सोनभद्र के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। छात्रों को अपने-अपने महाविद्यालय से संपर्क करना होगा। 2017 से 2020 सत्र के दौरान परीक्षा के बाद भी अंक नहीं हासिल करने वाले छात्रों को औसत अंक देकर प्रोन्नत किया जाएगा।
शासन के निर्देश पर होगा निर्णय
वाराणसी। परीक्षा समिति की बैठक के दौरान प्रस्ताव दिया गया कि सत्र को नियमित करने के लिए प्रथम सेमेस्टर के नंबर के आधार पर सेकेंड सेमेस्टर में सबको प्रमोट कर दिया जाए। इस पर समिति के सदस्यों ने सहमति जताई और कहा कि शासन को इससे अवगत करा दिया जाएगा और वहां से निर्णय के बाद ही आगे फैसला लिया जाएगा।
- शोध मौखिकी समाप्त होने के बाद शोधार्थियों को मिलेगी उपाधि
- एसएमएस एवं जेएनएम महाविद्यालय में बीबीए प्रथम सेमेस्टर की बैक पेपर फार्म भरने के बाद भी परीक्षा नहीं कराई जा सकी है। ऐसे में छात्रों को औसत अंक देकर उत्तीर्ण करने का अनुरोध किया गया।
- महादेव पीजी कॉलेज ने शारीरिक शिक्षा पाठ्यक्रम के आगामी सत्र में प्रवेश लेने की अनुमति मांगी
- जगतपुर पीजी कॉलेज के छात्र ने बैक एवं श्रेणी सुधार के दोनों अंक प्राप्त कर लिए हैं, इस पर विचार हुआ।
- स्नातक के भूतपूर्व छात्रों की परीक्षाएं कराने पर विचार
- अंकपत्र रुकने और बीमारी के कारण परीक्षा में शामिल नहीं होने के मुद्दे पर विचार हुआ
- सांख्यिकी के तृतीय प्रश्नपत्र एवं शारीरिक शिक्षा प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा एक ही दिन व समय होने पर चर्चा हुई और छात्र को राहत देने पर सहमति बनी।