फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की साइकल, घूम रही गली-गली

Sat, 08 Aug 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की जनसंदेश साइकल यात्रा तीसरे दिन शहर की गलियों और गांव की पगडंडियों पर खूब दौड़ी। यात्रा की कमान युवाओं को सौंपी गई जबकि वरिष्ठ नेता उनका साथ दे रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को महानगर की यात्रा का नेतृत्व छात्र सभा ने किया। टाउन हाल से प्रह्लाद घाट तक घूम कर प्रदेश सरकार की तीन साल की उपलब्धियों का बखान किया गया।
टाउन हाल मैदान में सपा के महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल और पारसनाथ जायसवाल ने हरी झंडी दिखाई और छात्रसभा के महानगर अध्यक्ष अविनाश सिंह विक्की के नेतृत्व में युवाओं की टोली चल पड़ी।
विज्ञापन

डीजे की धुन पर पार्टी की नीतियों का प्रचार करते हुए नेता विशेश्वरगंज, हरतीरथ, पीलीकोठी, चौहट्टा, तेलियानाला, राजघाट, मछोदरी होते हुए वापस टाउन हाल लौटे।
इस दौरान प्रदीप जायसवाल, शम्भू बेनवंशी, मनोज यादव, सतीश यादव, अमित विश्वकर्मा, राजू यादव, शीला चतुर्वेदी, अंशु मलहोत्रा, आशुतोष सिन्हा, रेखा शर्मा, राजेंद्र त्रिवेदी आदि नेता शामिल रहे।
ग्रामीण इलाकों में भी खूब साइकलें चलीं। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के नेतृत्व में लक्ष्मण यादव, धनंजय यादव, राजेश सिंह, सुनील सोनकर, नथुनी यादव ने नियार, बेला, अजगरा,  धरसौना से दानगंज तक तो अमित सोनकर के नेतृत्व में मठिया गांव और जिलाध्यक्ष सतीश फौजी के नेतृत्व में ढाब क्षेत्र के रमचंदीपुर उदयीबीर मंदिर में साइकल यात्राएं निकाली गईं।
 कपसेठी बाजार में राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने हरी झंडी दिखाकर साइकल यात्रा को रवाना रवाना किया जो  मड़ैया महराजपुर, हरिभानपुर, कालिकाधाम होते हुए गोसाईपुर पहुंची। इसमें विधायक महेंद्र सिंह पटेल, प्रगट नरायन सिंह, सुशीला केशरी, विनय सिंह, कन्हैया राजभर आदि शामिल रहे जबकि पिंडरा में यात्रा का नेतृत्व व्यापार सभा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव नंदलाल जायसवाल ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें