फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार का न कहना नशे में धुत दरोगा का गुजरा इतना नागवार की चला दी गोली फिर......

Sat, 04 Jan 2020 08:40 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ शहर के वीवीआईपी मुहल्ला रैदोपुर में शनिवार सुबह 7.38 बजे मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जर न देने से नाराज दरोगा ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से दुकानदार पर गोली चला दी। हालांकि दुकानदार बच गया।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर सीओ सिटी और शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे और दरोगा की सर्विस रिवाल्वर जब्त कर ली और उसकी बंदूक वापस कर दी। दरोगा को जारी गोलियों में से तीन कम हैं, जिसका वह हिसाब नहीं दे पाया। दुकानदार ने थाने में तहरीर दी है पर देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। सीओ सिटी ने दरोगा के विरुद्ध कार्रवाई के लिए एसपी को रिपोर्ट भेज दी है।

पुलिस लाइन में तैनात दरोगा गोरखनाथ शुक्ला की कमांड ड्यूटी लगाई गई थी। वह ड्यूटी से कब वापस लौटा, इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है। शनिवार सुबह गोरखनाथ नशे में धुत होकर रैदोपुर मुहल्ले में स्थित राजश्री स्वीट हाउस पर पहुंचा। उसके पास सर्विस रिवाल्वर के अलावा एक बंदूक भी थी।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
उसने दुकानदार पलमेंद्र यादव से मोबाइल चार्जर मांगा। पलमेंद्र के यह कहने पर कि चार्जर उसके पास नहीं है पर वह तैश में आ गया और अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली निकालने लगा। एक गोली रह गई थी जिसे उसने पलमेंद्र को लक्ष्य कर फायर कर दिया। संयोग से पलमेंद्र बगल से हट गया और गोली दीवार से टकरा गई।

दुकानदार के मुताबिक घटना की सूचना देने पर पुलिस पहुंची और दरोगा की सर्विस रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया। पुलिसवाले उसे लेकर शहर कोतवाली चले गए। घटना के संबंध में पलमेंद्र यादव का शहर कोतवाली में बयान लिया गया और उससे तहरीर ली गई पर देर शाम तक केस नहीं दर्ज हो सका है।

इस दौरान पता चला कि ड्यूटी के लिए गोरखनाथ को कुल 15 गोलियां दी गई थीं। जिनमें से 12 गोली बरामद र्हुइं। शेष तीन गोलियों का वह कोई हिसाब नहीं दे पाया। सीओ सिटी इलामारन ने बताया कि दरोगा गोरखनाथ शुक्ला के विरुद्ध कार्रवाई के लिए एसपी के यहां रिपोर्ट भेज दी गई है। अनुमति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें