पीएनजी ही नहीं सीएनजी के जरिये वाहनों को सस्ते दर पर ईंधन मुहैया कराया जा रहा है। इसके साथ ही जीरो कार्बन उत्सर्जन से प्रदूषण पर भी रोकथाम की कोशिश की जा रही है। इस क्रम में गेल की ओर से 15 सीएनजी स्टेशन स्थापित किये जा चुके हैं। इससे वाहनों को लाभ मिल रहा है।
रिंग रोड, तरना, नदेसर, सिगरा, बीएलडब्ल्यू, चितईपुर, भेलूपुर, चुरामनपुर, वाराणसी सिटी स्टेशन व खिड़िकिया घाट पर स्टेशन संचालित हो रहा है। करखियांव, राजातालाब, चौबेपुर, रामनगर, चोलापुर, गंगापुर में स्थापित करने के लिए काम चल रहा है।
गेल के डीजीएम गौरीशंकर मिश्रा का कहना है कि शहर के छह नए इलाकों में पीनजी के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं ग्रामीण इलाकों में सीएनजी स्टेशन स्थापित करने का काम भी जारी है। एलपीजी की अपेक्षा पीएनजी गैस की कीमत करीब आधी है।