वाराणसी में मंगलवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और झमाझम बारिश ने उमस से राहत दिलाई। दोपहर करीब एक बजे तेज हवा चलने और बारिश के कारण लोगों को उमस से राहत मिली।
वाराणसी में मंगलवार को झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। पिछले दो दिन से तेज धूप और उमस के बाद मंगलवार को गरज चमक संग बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। दोपहर करीब एक बजे तेज हवा चलने और बारिश के कारण लोगों को उमस से राहत मिली।
विज्ञापन
शहरी और ग्रामीण इलाकों में हुई तेज बारिश के कारण कई जगहों पर सड़कों पर जलभराव भी हो गया। इससे लोगों को आने जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार नम पछुआ हवाओं का मैदानी भागों में दबाव बढ़ने के कारण बारिश की संभावना अभी बनी है।