फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गुजरात की फर्म के मालिक ने तीन महीने के ड्राइवर को दिए थे 80 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कमिश्नरेट की चार टीमें दे रही हैं दबिश, फर्म का मालिक पुलिस के संपर्क में
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। भेलूपुर के बजरडीहा शिवराज नगर कॉलोनी में गुजरात की कृषि फर्म के कर्मचारी और चालक से 80 लाख की डकैती के मामले में कमिश्नरेट की सर्विलांस और क्राइम ब्रांच समेत चार टीमें गठित की गई हैं। शनिवार को 80 सीसी कैमरे खंगाले गए। पीड़ित जीरा कारोबारी कमलेश कुमार शाह ने भेलूपुर पुलिस से मोबाइल पर जानकारी दी कि चालक बजरंग को वह एक दोस्त के जरिये तीन महीने पूर्व नौकरी पर रखा था। गुजरात से 80 लाख लेकर कार से वाराणसी भेजा था। किराये पर मकान लेने वाले राजेंद्र सिंह के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। चालक बजरंग, कर्मचारी हसमुख और राजेंद्र सिंह तीनों का मोबाइल नंबर बंद है। इनकी लोकेशन भी वाराणसी के बाद की नहीं मिली है। भेलूपुर पुलिस ने बजरडीहा के शिवराजनगर कॉलोनी में आवाजाही करने वाले 80 से अधिक सीसी कैमरे खंगाले। पुलिस को शंका है कि चालक ही मुख्य सूत्रधार है। घटना की कड़ी चालक से पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। हवाला काम करने वालों से भी पुलिस संपर्क साध रही है। शुक्रवार को गुजरात की कृषि फर्म के प्रोपराइटर कमलेश शाह ने 80 लाख की डकैती की प्राथमिकी भेलूपुर थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

चार टीमें गठित की गई हैं। सीसी कैमरे और सर्विलांस के जरिये छानबीन जारी है। चालक के सामने आने के बाद ही घटना की गुत्थी सुलझ सकती है। -गौरव कुमार, एसीपी भेलूपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें