कैंट रेलवे स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार से डग्गामार बसों का संचालन
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी कैंट रोडवेज बस स्टेशन परिसर ही नहीं बल्कि कैंट रेलवे स्टेशन (वाराणसी जंक्शन) के दूसरे प्रवेश द्वार से इन दिनों डग्गामार वाहनों का संचालन शुरू हो गया है। छावनी क्षेत्र में भी डग्गामार वाहन संचालक पांच पसार रहे हैं। आरटीओ और पुलिस भी कार्रवाई से बच रही है।
कैंटोमेंट की ओर रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर से डग्गामार वाहन धड़ल्ले से चल रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक एक क्लब के सामने से इन बसों का संचालन किया जा रहा है। जबकि विभागीय अधिकारी पूरी तरह से मौन हैं। यह बसें जौनपुर, आजमगढ़ और बाबतपुर के साथ अन्य स्थानों के लिए संचालित हो रही हैं।
कोड वर्ड से चलती हैं बसें
डग्गामार बसों के संचालक तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। प्राइवेट बस पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का शॉर्ट नेम यूज कर रहे हैं। इसका कलर भी रोडवेज से मिलता जुलता रहता है। भोर में चार बजे से लेकर आठ बजे तक व रात आठ बजे से 12 बजे रात के बीच डग्गामार वाहनों की संख्या सबसे अधिक रहती है।
कैंट रेलवे स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार से किसी भी प्रकार के डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक है। इसे दिखवाया जाएगा। ऐसा पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। -
डॉ. कौशलेंद्र, परिवहन अधिकारी