वाराणसी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है। दिन-प्रतिदिन मरीजों की संख्या में जिस तरह से बढ़ोतरी होती जा रही है, अब उसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के लिए इलाज संबंधित संसाधनों की व्यवस्था करना भी मुश्किल होता जा रहा है। अगर संक्रमण बढ़ने की रफ्तार कम नही हुआ तो बेड, आॅक्सीजन की चुनौती भी कम नही होगी। इस बीच शनिवार को सुबह 1859 सैंपल की रिपोर्ट में 748 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इधर तीन दिन में ही जिले में 4800 नए मरीज मिल चुके हैं। अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या भी 53539 हो गई है, जबकि इसमें 35580 डिस्चार्ज, 481 की मौत के बाद इस समय एक्टिव 17478 मरीज हैं।