फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: सात साल में 24 फरवरी को दूसरी बार 30 के पार पहुंचा पारा, 28 के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

Tue, 25 Feb 2025 11:11 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Weather News: वाराणसी में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सात साल में 24 फरवरी को दूसरी बार 30 के पार पारा पहुंच गया। 
विज्ञापन
मौसम का लुत्फ उठाती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले सात साल में दूसरी बार ऐसा हुआ है जब 24 फरवरी को ही तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। इससे पहले 2023 में तापमान 32 डिग्री पहुंचा था। तीन दिन से नम हवाएं चल रही थीं, इस वजह से धूप का असर भी कम हो गया था।
विज्ञापन


इस बीच सोमवार को मौसम अचानक बदल गया। हवा न चलने की वजह से धूप भी तीखी रही, इस वजह से सोमवार को शाम को भी अन्य दिनों की तुलना में मौसम गर्म रहा। अधिकतम तापमान भी सोमवार को 30.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

फरवरी के दूसरे सप्ताह से ही मौसम ने यू टर्न लिया है। पहले सप्ताह में हल्की ठंड जैसा मौसम रहा, इस वजह से तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। अब दूसरे सप्ताह से मौसम साफ होने के साथ ही दिन में धूप भी तेज हो रही है।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही हवा की रफ्तार थमी रही। गर्मी से राहत पाने के लिए शाम को लोगों को पंखा चलाना पड़ा। इस बीच अधिकतम तापमान औसत से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 30.4 और न्यूनतम तापमान 13.6 पहुंच गया।

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि इस सप्ताह मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। 28 फरवरी के बाद से मौसम में बदलाव होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें