फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विवाह के बाद ससुराल जा रही दुल्हन स्कार्पियो सवार प्रेमी संग फरार, कार में बैठा दूल्हा ताकता रह गया

Mon, 04 Jul 2022 01:42 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 विवाह के बाद दूल्हे के कार में दुल्हन विदा हुई। बीच रास्ते में कार के सामने अचानक एक स्कार्पियो गाड़ी आकर रुकी। दुल्हन ने दूल्हे से कहा कि रिश्तेदार हैं, मिलकर आ रही हूं। स्कार्पियो में बैठी और फिर फरार हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के जंसा थाना के एक गांव में शादी के बाद बीच रास्ते में दूल्हे को छोड़ दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई। बीच रास्ते में कार रुकवाकर प्रेमी के स्कार्पियो से फरार दुल्हन की खोजबीन परिजन कर रहे हैं। दूल्हा ने कुछ दूर तक दुल्हन के स्कार्पियो का पीछा भी किया। आरोप है कि दुल्हन अपने संग जेवर भी ले भागी।

विज्ञापन


जंसा थाना अंतर्गत एक गांव में शनिवार की रात बड़ागांव के एक गांव से बरात आई हुई थी। रविवार को अलसुबह दूल्हे के कार में दुल्हन विदा हुई। बीच रास्ते में कार के सामने अचानक एक स्कार्पियो गाड़ी आकर रुकी। दुल्हन ने दूल्हे से कहा कि रिश्तेदार हैं, मिलकर आ रही हूं।

इसी बीच दुल्हन अपना हैंडबैग लेकर स्कार्पियो में गई और कुछ ही देर बाद स्कार्पियो बड़ागांव की ओर मुड़ गई। अचानक इस घटना से हतप्रभ दूल्हे ने कुछ देर तक स्कार्पियो का पीछा किया फिर लौट आया। अचानक हुई इस घटना की जानकारी दूल्हे ने अपने परिजनों को देते हुए दुल्हन पक्ष के लोगों को भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद बराती संग दूल्हा बगैर दुल्हन के घर लौटा। तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। दूल्हे का आरोप है कि दुल्हन अपने संग शादी में मिले जेवर भी ले गई। जंसा थाना प्रभारी प्रेम नारायण विश्वकर्मा के अनुसार अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें