फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी की बेवफाई: युवक ने सुसाइड नोट में लिखा- पत्नी फोन पर घंटों प्रेमी से बात करती, नहीं सुनती थी मेरी बात

Sun, 03 Jul 2022 08:00 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र।

सार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ससुराल के कुछ लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
suicide note - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र में सदर कोतवाली क्षेत्र के कसया कलां गांव में शनिवार देर शाम संदिग्ध हाल में मां-बेटे ने जहर खा लिया। जिला अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद ही बेटे की मौत हो गई। मां की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाया है। अपनी मौत का जिम्मेदार भी पत्नी, उसके प्रेमी और साले को बताया है।

विज्ञापन

 
कसया कलां गांव निवासी युवक (32) की शादी दस वर्ष पूर्व घोरावल क्षेत्र में हुई थी। उसे तीन बच्चे भी हैं। पिछले एक साल से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पत्नी छह वर्षीय बेटी के साथ मायके में ही रह रही है, जबकि एक बेटी (आठ) व बेटा (चार) युवक के पास थे।

युवक के पिता के मुताबिक पत्नी को घर लाने के लिए बेटे ने काफी प्रयास किया, लेकिन वह तैयार नहीं हुई। दो दिन पहले पत्नी अपने भाई व अन्य लोगों के साथ आई और जेवर, नकदी सहित अन्य सामान लेकर जाने लगी। विरोध करने पर बेटे की पिटाई भी की गई। इस घटना से बेटा आहत था। शनिवार ंदेर शाम कीटनाशक पीने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। बेटे की हालत की जानकारी होने पर मां (56) ने भी कीटनाशक पी लिया। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

उधर, अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची और परिवार के लोगों से पूछताछ की। कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय के मुताबिक मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने अपनी पत्नी का मायके में अवैध संबंध का जिक्र किया है।
विज्ञापन

फोन पर घंटों प्रेमी से बात करती थी
उसने लिखा है कि वह बार-बार पत्नी को अपने साथ आने के लिए कहता था, लेकिन वह नहीं सुन रही थी। फोन पर घंटों प्रेमी से बात करती थी। उसकी मौत की जिम्मेदार पत्नी, उसका प्रेमी और साला है। उसने अपनी संपत्ति छोटे भाई को सौंपने और अपने बेटे की देखरेख भी भाई को ही करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें