फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kerala Story: द केरल स्टोरी के टैक्स फ्री होने पर काशी के संतों में हर्ष, बोले- दोहरा मापदंड कब तक चलेगा

Wed, 10 May 2023 10:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

फिल्म 'द केरला स्टोरी' को लेकर देश भर में राजनीति जारी है। यूपी में भी इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। काशी के संतों ने यूपी सरकार के इस फैसले पर हर्ष जताया है। 
विज्ञापन
बीते शुक्रवार को फिल्म द केरल स्टोरी देखने पहुंचे थे संत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में फिल्म द केरल स्टोरी के टैक्स फ्री होने पर संत समाज ने हर्ष जताया है। अखिल भारतीय संत समिति ने सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। बुधवार को अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल ने इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाया है। हम जानना चाहते हैं कि यह दोहरी मानसिकता और दोहरा मापदंड कब तक चलेगा।

विज्ञापन




कश्मीर फाइल, द केरल स्टोरी, ताशकंद फाइल, जैसी फिल्में हिंदू समाज पर होने वाले अत्याचार से रूबरू कराती हैं। संत समाज और युवा हिंदू इन बातों को समझने लगा है।  स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि लव जिहाद की सच्चाई को बयां करती फिल्म को सभी को देखना चाहिए। इस राष्ट्र की एकता व अखंडता और एक राज्य को टारगेट कर कितनी बड़ी साजिश हुई है।
 

विज्ञापन

कल तक जो लोग बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री के बैन होने पर रो रहे थे, वही केरल हाईकोर्ट में इस फिल्म को बैन कराने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें