अगर आपके घर की दीवारों में नमी लगती है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। बीएचयू भौतिकी विज्ञान विभाग के प्रो. नीलम श्रीवास्तव के निर्देशन में हुए शोध में एक ऐसी जेली बनाने में सफलता मिली है, जिसके प्रयोग से घर की दीवारों में लगने वाली नमी को दूर कर लिया जाएगा। इसमें स्टार्च (स्वाद और गंध रहित पाली सैकेराइड कार्बोहाइड्रेट) और नमक(सोडियम आयोडाइट पर क्लोरेट सोडियम क्लोराइड और मैगनीशियम क्लोराइड में कोई एक) को घोलकर ही जेली को तैयार किया गया है।
प्रो. नीलम श्रीवास्तव के अनुसार इलेक्ट्रोलाइट(जेली) बनाने में सफलता मिली है, जिसकी मदद से बिजली की कम खपत में न केवल नमी से निजात मिलेेगी बल्कि ऑक्सीजन की आपूर्ति भी बढ़ा देगी। इसको भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन कार्यरत टेक्नोलॉजी इंर्फामेशन फॉर कांस्टिग एंड एसेसमेंट काउंसिल ने इसको पेटेंट की अनुमति दे दी है।