कपसेठी थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव निवासी एक युवक की बीती देर रात को डिवाइडर से टकरा जाने के चलते मौके पर मौत हो गई जबकि बाइक पर बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना मिलते ही रात में परिजन मौके पर पहुंचे और सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
बताते चलें कि रवि सिंह 35 वर्ष अपने रिश्तेदार अभिषेक सिंह 30 के साथ मिर्जापुर रिश्तेदारी में गए थे। देर रात जब वहां से खाना खाकर लौट रहे थे तो जीटी रोड पर कटका के पास असंतुलित होकर सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गए। घटना में बाइक चला रहे रवि सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। मृतक दो भाई दो बहन में सबसे छोटा था और एक कपड़े की दुकान पर नौकरी करता था।