शुक्रवार को अचानक आसमान में बड़ी संख्या में टिड्डियों का दल तेजी से गुजरते हुए देखा गया। खासकर सोहांव ब्लॉक के उजियार, भरौली, सोहांव, नरही आदि गांवों के किसानों ने आसमान में काफी ऊंचाई पर तेजी से टिड्डियों के दल को जाते हुए देखा। किसानों की सूचना पर कृषि विभाग ने भी इसकी मानिटरिंग शुरू कर दी।
जिला कृषि विभाग ने सभी क्षेत्रों के कृषि रक्षा इकाईयों को अलर्ट कर दिया। शाम को जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार ने स्पष्ट किया कि जिले से टिड्डियों का दल तेजी से गुजरा है जो मनियर होते हुए बिहार के सिवान जिले में प्रवेश कर गया है। जिले में टिड्डियों का दल कहीं नहीं रुका।